Saharanpur : मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

पीड़ित प्रतीक त्यागी की शिकायत पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मिलन के साथ आरव, प्रिंस और जोहेब

Dec 11, 2025 - 07:13
 0  23
Saharanpur : मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Saharanpur : मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी मिलन पुत्र मनोज यादव निवासी गांव बुढडाखेड़ा को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पीड़ित प्रतीक त्यागी की शिकायत पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मिलन के साथ आरव, प्रिंस और जोहेब नामजद थे। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने से मामला ज्यादा गंभीर हो गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी मिलन को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि अपने साथियों आरव, प्रिंस और जोहेब के साथ मिलकर प्रतीक त्यागी की पिटाई की थी और वीडियो बनाकर वायरल किया था। विरोध करने पर पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रवेश कुमार, उप निरीक्षक राकेश शर्मा, उप निरीक्षक देवकरण शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow