Saharanpur : सहारनपुर रेंज में बाहर से आए लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान जारी

उन्होंने बताया कि तीनों जिलों में बाहर से आकर रह रहे लोगों जैसे किराएदार, घरेलू नौकर, मजदूर, ठेकेदारों के कर्मचारी और अन्य लोगों का सत्यापन हो रहा है। इसके अलावा झु

Dec 11, 2025 - 07:11
31 Views
Saharanpur : सहारनपुर रेंज में बाहर से आए लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान जारी
Saharanpur : सहारनपुर रेंज में बाहर से आए लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान जारी

सहारनपुर: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहारनपुर रेंज के तीन जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बाहर से आए लोगों का सत्यापन करने के लिए बड़ा और सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर ने अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों जिलों में बाहर से आकर रह रहे लोगों जैसे किराएदार, घरेलू नौकर, मजदूर, ठेकेदारों के कर्मचारी और अन्य लोगों का सत्यापन हो रहा है। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ियों, अस्थायी बस्तियों, सड़क किनारे बसे लोगों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रुकने वाले लोगों का भी गहराई से सत्यापन किया जा रहा है।

अभियान में खास ध्यान उन लोगों पर है जो पहचान पत्रों के आधार पर यहां रह रहे हैं। ऐसे लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के स्थायी पते की संबंधित जिलों से जांच की जा रही है ताकि फर्जी पहचान का इस्तेमाल रोका जा सके।

रेंज पुलिस पूरा प्रयास कर रही है कि कोई रोहिंग्या या बांग्लादेशी अवैध रूप से इन जिलों में न रह सके। पुलिस टीमों को निर्देश हैं कि संदिग्ध व्यक्ति मिलते ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई फौरन की जाए।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow