Saharanpur : सहारनपुर में शादी समारोह के दौरान अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में नाम काटने का आरोप लगाया, अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए
अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा कि वह महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही। खुद को मजबूत दिखाने के लिए दूसरे देशों का सहारा लेना पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में भाग लेने सहारनपुर पहुंचे। वहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। व्यवस्था जटिल बना दी गई है। चुनाव आयोग का काम वोट बढ़ाना था, लेकिन यहां वोट काटे जा रहे हैं। बीएलओ फॉर्म भर नहीं पा रहे। अंतिम सूची आने पर देखना कि कितने नाम कटे।
अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा कि वह महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही। खुद को मजबूत दिखाने के लिए दूसरे देशों का सहारा लेना पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिर गया है। एक डॉलर की कीमत करीब 90 रुपये हो गई है। अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। पूंजीवादी ताकतें सरकार पर हावी हैं, लेकिन सरकार कुछ कदम नहीं उठा रही।
चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है। आयोग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया सही तरीके से चल रही है। अब तक दो करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा हो चुके हैं और उन्हें डिजिटाइज कर दिया गया है। आधार कार्ड सहित 11 दस्तावेजों में से कोई एक मान्य है। कोई पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट से बाहर नहीं होगा।
Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान
What's Your Reaction?











