Sambhal : इबादत सिर्फ अल्लाह की, MLA की नीतीश से मुलाकात विकास के लिए, बाबरी मुद्दे पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला बोले- ईंटें लाने वाले खुद नमाज़ नहीं पढ़ रहे थे
बिहार में AIMIM MLA के नीतीश कुमार से मिलने पर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। AIMIM के विधायक उनसे विकास कार्यों जैसे
Report : उवैस दानिश, सम्भल
AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला से बुधवार को उनके आवास पर पत्रकारों ने वार्ता की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर स्पष्ट व बेबाक जवाब दिए।
वंदे मातरम पर मौलाना मदनी के बयान को लेकर सवाल किया गया कि मौलाना महमूद मदनी ने कहा है मर जाएंगे लेकिन वंदे मातरम् नहीं कहेंगे। इस पर असद अब्दुल्ला ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने का अधिकार है। वंदे मातरम् का संबंध ज़मीन की पूजा से जोड़ा जाता है, जबकि इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत की जाती है। इसलिए मुसलमान इसे नहीं गा सकता।
बिहार में AIMIM MLA के नीतीश कुमार से मिलने पर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। AIMIM के विधायक उनसे विकास कार्यों जैसे सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मिले हैं। इसे राजनीतिक टूट-फूट से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
अख्तरुल इमान के ‘नीतीश कुमार हमारे गुरु हैं’ वाले बयान पर असद अब्दुल्ला ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है। राजनीतिक गुरु कहना अलग बात है, पर मुलाकात विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए की गई है।
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को उन्होंने गलत बताया। कहा कि देश में मस्जिदों की कमी नहीं है, बल्कि पहले खाली मस्जिदों को भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग वहां ईंट-पत्थर लेकर गए, उन्होंने खुद नमाज अदा नहीं की। ऐसे मुद्दे समाज को भटकाने वाले हैं और इनसे दूरी बनानी चाहिए। वार्ता के दौरान उन्होंने सभी मामलों पर शांति, विकास और संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की बात कही।
Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश
What's Your Reaction?











