Hathras : स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्यों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में टॉयलेट ब्लॉक, विश्राम कक्ष

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 07:17
41 Views
Hathras : स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश
स्थलीय निरीक्षण करते  जिलाधिकारी अतुल वत्स
Advertisement
Advertisement

हाथरस। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्यों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में टॉयलेट ब्लॉक, विश्राम कक्ष, पवेलियन, बहुउद्देशीय हॉल, बाउंड्री तथा लॉन टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट के कई कार्य अधूरे पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रारंभ किए गए सभी कार्य एक साथ और समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं तथा किसी भी स्थान पर कार्य अधूरा न छोड़ा जाए।
उन्होंने टाइल्स, वाटर लेवलिंग, प्लास्टर, पुट्टी, प्लम्बिंग, इलेक्ट्रिक कार्य और छत की फॉल्स सीलिंग की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही हों तथा गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग किया जाए। बहुउद्देशीय हॉल में वुडन फ्लोर, लाइटिंग और पेंटिंग कार्य लंबित पाए जाने पर उन्होंने एक माह के भीतर सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि उन्हें सभी सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। सुरक्षा मानकों के पालन के लिए नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि पवेलियन, बहुउद्देशीय हॉल, बाउंड्री, लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार, जिम, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा क्रिकेट नेट प्रैक्टिस पिच का निर्माण कार्य यू.पी.आर.एन.एस.एस. अलीगढ़ द्वारा किया जा रहा है। कई संरचनाओं में पुट्टी, आरसीसी, प्लास्टर, इलेक्ट्रिक और फर्श कार्य पूरे कर लिए गए हैं। कार्य 1 मार्च 2025 को प्रारंभ हुआ था, जिसकी लागत 961.19 लाख है। आवंटित 480.59 लाख में से 423.41 लाख खर्च किए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement