Hathras : नवीपुर तिराहे पर बिना नंबर का ओवरलोड ई रिक्शा पलटा, बुजुर्ग घायल

घटना की सूचना मिलते ही मीडिया कर्मी कवरेज के लिए पहुंचे। लेकिन घायल बुजुर्ग के परिजनों ने मीडिया से झगड़ा किया और वीडियो बनाने से रोका। इससे यह सवाल उठा

Dec 9, 2025 - 23:44
 0  12
Hathras : नवीपुर तिराहे पर बिना नंबर का ओवरलोड ई रिक्शा पलटा, बुजुर्ग घायल
Hathras : नवीपुर तिराहे पर बिना नंबर का ओवरलोड ई रिक्शा पलटा, बुजुर्ग घायल

हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड के नवीपुर तिराहे पर एक बिना नंबर प्लेट वाला ओवरलोड ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई रिक्शा के नीचे दबकर एक बुजुर्ग घायल हो गए। प्रशासन की सख्ती के बावजूद शहर में बिना नंबर और ओवरलोड ई रिक्शाओं का चलना जारी है। ऐसे वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मीडिया कर्मी कवरेज के लिए पहुंचे। लेकिन घायल बुजुर्ग के परिजनों ने मीडिया से झगड़ा किया और वीडियो बनाने से रोका। इससे यह सवाल उठा कि परिजन क्या छिपाना चाहते थे। क्या बुजुर्ग का इस उम्र में ई रिक्शा चलाना या बिना नंबर के वाहन का इस्तेमाल। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Hardoi : मल्लावां थाने की महिला आरक्षी पर उत्कोच का आरोप, तत्काल निलंब के बाद जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow