Saharanpur : गौकशी के दो वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल और दोनों गिरफ्तार

शोएब जिले का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे अपराधों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। परवेज के खिला

Dec 16, 2025 - 00:06
35 Views
Saharanpur : गौकशी के दो वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल और दोनों गिरफ्तार
Saharanpur : गौकशी के दो वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल और दोनों गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने गौकशी के एक मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों के पास से दो देशी तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे, एक मोटरसाइकिल और गौकशी के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध और गौकशी पर सख्ती चल रही है। इसी कड़ी में कोतवाली देहात पुलिस टीम रात में नंदी फिरोजपुर जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। तभी ढमोली नदी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रोकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया। थोड़ी दूर जाने पर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। दोनों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक अभियुक्त शोएब पुत्र इरफान (निवासी घानाखंडी) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा अभियुक्त परवेज उर्फ भूरा पुत्र इकराम (निवासी घानाखंडी) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, लेकिन बाद में कॉम्बिंग के दौरान उसे भी पकड़ लिया गया। शोएब जिले का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे अपराधों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। परवेज के खिलाफ भी गौकशी, पशु चोरी और हथियार रखने के करीब एक दर्जन मुकदमे हैं।

दोनों अभियुक्त कोतवाली देहात में दर्ज गौकशी के मुकदमे (मुकदमा संख्या 624/2025, धारा 3/5/8 गोवध निषेध अधिनियम) में वांछित थे। घायल शोएब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में हर विकास खंड में बनेगा एक मिनी स्टेडियम- DM

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow