Deoband : देवबंद में मीट दुकानों पर संयुक्त जांच अभियान, बिना लाइसेंस वाली एक दुकान पर चालान

अन्य दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने और कर्मचारियों की स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश

Mar 15, 2026 - 21:15
 0  2
Deoband : देवबंद में मीट दुकानों पर संयुक्त जांच अभियान, बिना लाइसेंस वाली एक दुकान पर चालान
प्रतीकात्मक चित्र

सहारनपुर जिले के देवबंद में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलकर मीट की दुकानों की जांच की। यह अभियान अवैध और नियमों के खिलाफ कारोबार रोकने के लिए चलाया गया। टीम ने मोहल्ला जामा मस्जिद, मोहल्ला खानकाह, मोहल्ला अबुलमाली और मोहल्ला मोरी तेलियान जैसे इलाकों में कुल नौ दुकानों का निरीक्षण किया।

जांच में मोहल्ला अबुलमाली के निवासी इस्लाम की दुकान बिना पंजीकरण या लाइसेंस के चलती पाई गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत उस पर चालान काटा गया। अन्य दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने और कर्मचारियों की स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचना कानूनी अपराध है। ऐसी अनियमितताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे मीट व्यापारियों में खलबली मच गई है।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow