Sambhal : सम्भल में दीपा सराय की महिला जासूसी के आरोप में ATS के शिकंजे में, सास बोलीं 'सिर्फ पूछताछ के लिए ले गए हैं'

शानेइरम उर्फ मेहराज की शादी करीब दो वर्ष पहले 9 मई 2024 को दीपा सराय निवासी ट्रक चालक फैजान पुत्र स्वर्गीय इकराम के साथ हुई थी। महिला मूल रू

Mar 15, 2026 - 21:19
 0  56
Sambhal : सम्भल में दीपा सराय की महिला जासूसी के आरोप में ATS के शिकंजे में, सास बोलीं 'सिर्फ पूछताछ के लिए ले गए हैं'
Sambhal : सम्भल में दीपा सराय की महिला जासूसी के आरोप में ATS के शिकंजे में, सास बोलीं 'सिर्फ पूछताछ के लिए ले गए हैं'

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र की दीपा सराय एक बार फिर चर्चा में है। पाकिस्तान से कथित जासूसी लिंक के आरोप में गाजियाबाद की एटीएस टीम ने मोहल्ला गैरतपुरा निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि एटीएस को महिला के मोबाइल फोन से दिल्ली-एनसीआर के डिफेंस से जुड़े संवेदनशील स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो के साथ विदेशी नंबरों पर चैटिंग के सबूत मिले हैं। इसके बाद एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए महिला को पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले जाया गया।जानकारी के अनुसार शानेइरम उर्फ मेहराज की शादी करीब दो वर्ष पहले 9 मई 2024 को दीपा सराय निवासी ट्रक चालक फैजान पुत्र स्वर्गीय इकराम के साथ हुई थी। महिला मूल रूप से थाना एंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना की रहने वाली बताई जा रही है। दंपति का करीब 9 माह का एक बेटा भी है, जिसका नाम यूसुफ है।

सास ने बताई पूरी घटना

महिला की सास का कहना है कि घर में कोई हंगामा नहीं हुआ। उनके मुताबिक उस समय घर के लोग नमाज़ पढ़ रहे थे, तभी टीम वहां पहुंची। सास ने बताया, “हम नमाज़ पढ़ रहे थे। नमाज़ खत्म होने के बाद वे हमारे घर आए। मेरी बड़ी बहू ने उनसे पूछा कि आप हमारे घर कैसे आ गए, हमारे रोज़े चल रहे हैं और बेपर्दगी हो गई। इस पर उन्होंने कहा कि आप परेशान मत हो, हम सिर्फ जांच के लिए आए हैं।” उन्होंने आगे बताया कि उस समय उनका बेटा फैजान भी नमाज़ पढ़कर आया था।

टीम ने उससे मोबाइल लेकर महिला को बुलाने को कहा। सास के मुताबिक, “अगर उसकी कोई गलती होती तो वह वापस क्यों आती? वह खुद ही वापस घर आ गई। इसके बाद उन्होंने उसका चेहरा देखा और कहा कि घबराओ मत अम्मा, हमें सिर्फ कुछ पूछताछ करनी है, फिर उसे अपने साथ ले गए।” फिलहाल एटीएस टीम महिला के मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस मामले के तार किसी बड़े नेटवर्क या आतंकी गतिविधि से तो नहीं जुड़े हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow