Bajpur : बाजपुर में डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तराखंड के बाजपुर में रेलवे फाटक के पास बाबा बसाखा सिंह अस्पताल के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हुआ। खाली डंपर ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा

Mar 15, 2026 - 21:20
29 Views
Bajpur : बाजपुर में डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल
Bajpur : बाजपुर में डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उत्तराखंड के बाजपुर में रेलवे फाटक के पास बाबा बसाखा सिंह अस्पताल के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हुआ। खाली डंपर ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ग्राम मुडिया कला निवासी हमसीरन 70 वर्ष पत्नी महमूद की मौके पर ही मौत हो गई। शमीम 45 वर्ष पत्नी इसरार गंभीर रूप से घायल हो गई।

दो अन्य लोग भी चोटिल हुए। ये सभी अजमेर शरीफ से ट्रेन से बाजपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और ई-रिक्शा से मुडिया कला घर जा रहे थे। डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से डंपर और चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow