Bajpur : बाजपुर में विदेश भेजने के नाम पर 8.48 लाख रुपये की ठगी का मामला
फीस, इंटरव्यू और मेडिकल के नाम पर एचडीएफसी बैंक के जरिए और नकद कुल 8 लाख 48 हजार 313 रुपये लिए गए। तीन साल बीत गए लेकिन पति का वीजा नहीं आया। पैसा मांगने पर आरोपी टालमटो
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर कोतवाली में एक महिला ने विदेश जाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। शाहजहांपुर जिले के कुइया मोहोलिया थाना बंडा निवासी रमनिक कौर पत्नी गुरजंट सिंह ने एसएसआई विक्रम सिंह धामी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़िता ने बताया कि विजडोम ओवरसीज नाम से कपूर मार्केट रामराज रोड पर चल रहे आइलेट सेंटर के स्वामी तरनदीप सिंह जोहल ने फर्जी तरीके से यूके इंग्लैंड का स्टडी वीजा देने का झांसा दिया।
फीस, इंटरव्यू और मेडिकल के नाम पर एचडीएफसी बैंक के जरिए और नकद कुल 8 लाख 48 हजार 313 रुपये लिए गए। तीन साल बीत गए लेकिन पति का वीजा नहीं आया। पैसा मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। 28 फरवरी को पैसा देने का वादा किया था लेकिन फोन करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?









