सीतापुर: जनरेटर में हाथ फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर

सीतापुर के बिसवां स्थित गुरेरा चौराहे पर वेल्डिंग दुकान में जनरेटर साफ करते समय युवक का हाथ इंजन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया।

Jul 23, 2026 - 23:00
 0  4
सीतापुर: जनरेटर में हाथ फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र अंतर्गत गुरेरा चौराहे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। चौराहे पर स्थित एक वेल्डिंग दुकान में जनरेटर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक गेड़चपा गांव निवासी युवक, जिसे स्थानीय लोग बौरा नाम से पुकारते हैं, दुकान में रखे जनरेटर के इंजन से गिर रहे तेल को कपड़े से साफ कर रहा था। सफाई के दौरान अचानक कपड़ा चलते हुए इंजन में खिंच गया, जिससे युवक का हाथ भी उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए युवक को जनरेटर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हाथ की गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच और जानकारी जुटाने में लगी है।

Also Click : UP Sarvodaya Vidyalaya: देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवरेंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और BSAI में समझौता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow