सीतापुर: संदना पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी के जेवर, बर्तन और नकदी बरामद कर भेजा जेल

सीतापुर की संदना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, सिलेंडर और नकदी बरामद कर जेल भेजा गया।

Jul 23, 2026 - 22:50
 0  4
सीतापुर: संदना पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी के जेवर, बर्तन और नकदी बरामद कर भेजा जेल

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले की संदना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपी संदना और कमलापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी लेकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान और नकद रकम बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमलापुर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी रामकुमार और सरौरा कला निवासी मुस्ताक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी की पायल, मीना, क्लिप, कील के अलावा पांच थाली, सात लोटे, एक कटोरा, दो पीतल के जंगाल, चार परात, एक गैस सिलेंडर और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सामान बरामदगी के आधार पर दर्ज मामलों में सुसंगत धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Also Click : UP Sarvodaya Vidyalaya: देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवरेंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और BSAI में समझौता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow