Fake Medicine Factory Busted: देहरादून में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सिप्ला और सन फार्मा जैसी कंपनियों के नाम पर हो रहा था खेल
Dehradun News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने देहरादून में छापेमारी कर नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी।
Fake Medicine Factory Busted: देहरादून में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सिप्ला और सन फार्मा जैसी कंपनियों के नाम पर हो रहा था खेल
नकली और अवैध दवाओं के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासनिक टीम को बड़ी सफलता मिली है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड के देहरादून में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
यह कार्रवाई देहरादून के न्यू हाईवे रोड स्थित देवीपुर, परवाल क्षेत्र में संचालित एक परिसर में की गई, जहां से भारी मात्रा में नामी कंपनियों के रैपर और संदिग्ध औषधियां बरामद हुई हैं।
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि इस कारखाने में देश की शीर्ष दवा कंपनियों जैसे सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज, एल्डर, माइक्रो, मैनकाइंड, इंटास, एबॉट, सन फार्मा, अरिस्टो, मैकलीऑड्स और जायडस के नाम से नकली और मानक के विपरीत दवाएं तैयार की जा रही थीं।
यह पूरा नेटवर्क बेहद शातिराना ढंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स की पैकेजिंग का इस्तेमाल कर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में मौजूद तमाम स्टॉक, रैपर और मशीनों को सील कर दिया है।
इसके साथ ही मौके से मिले सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। संबंधित एजेंसियों द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले
What's Your Reaction?




