IBET Expo 2026: उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी, ग्रेटर नोएडा में लगेगा हरित ऊर्जा का महाकुंभ

IBET Expo 2026: ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो होगा। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की।

Jul 23, 2026 - 00:21
 0  5
IBET Expo 2026: उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी, ग्रेटर नोएडा में लगेगा हरित ऊर्जा का महाकुंभ
लखनऊ के इन्वेस्ट यूपी सभागार में IBET Expo 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा।

IBET Expo 2026: उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी, ग्रेटर नोएडा में लगेगा हरित ऊर्जा का महाकुंभ

उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा और बायोएनर्जी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी सभागार में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (आईबीईटी एक्सपो 2026) की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने की। इस समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, निवेश के अवसरों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और यूपीनेडा (UPNEDA) द्वारा इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन Energy (IFGE) के सहयोग से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश और दुनिया के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योगपति और ऊर्जा विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। तीन दिवसीय एक्सपो में 25 से अधिक तकनीकी सत्र, 120 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता और 150 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक शामिल होंगे।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि यह एक्सपो राज्य को कंप्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल, बायोडीजल और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी हरित तकनीकों में वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिवर्ष लगभग 17 मिलियन टन कृषि अपशिष्ट उत्पन्न होता है, जिसमें से वर्तमान में केवल 5 मिलियन टन का ही उपयोग हो पा रहा है। शेष अपशिष्ट का सही उपयोग करके राज्य हरित ऊर्जा उत्पादन में बड़ी छलांग लगा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की ताकि इस आयोजन के जरिए राज्य में नया निवेश, रोजगार के अवसर और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिल सके। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल, यूपीनेडा निदेशक रविंद्र सिंह और सचिव पंकज सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow