Sitapur : डॉ. आयुष राही को लखनऊ विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी उपाधि

इससे पहले उन्होंने बीएएलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की थी। डॉ. राही ने बताया कि पीएचडी करने की प्रेरणा उनके दादा स्वर्गीय रामलाल राही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य औ

Mar 15, 2026 - 23:31
 0  1
Sitapur : डॉ. आयुष राही को लखनऊ विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी उपाधि
Sitapur : डॉ. आयुष राही को लखनऊ विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी उपाधि

सीतापुर के डॉ. आयुष राही ने लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध प्रोफेसर डॉ. विनीता काचर के निर्देशन में 'भारत में ट्रांसजेंडर, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संबंध में आरक्षण नीति के उभरते आयाम' विषय पर किया गया। डॉ. आयुष राही ने नेट और जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

इससे पहले उन्होंने बीएएलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की थी। डॉ. राही ने बताया कि पीएचडी करने की प्रेरणा उनके दादा स्वर्गीय रामलाल राही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मां मंजरी राही से मिली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वर्गीय रामलाल राही उनके दादा और पूर्व विधायक रमेश राही उनके पिता हैं। पीएचडी उपाधि मिलने पर परमात्मा वर्मा, रामदयाल अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानप्रकाश सिंह 'प्रतीक', विनय मोहन, देवेंद्र शुक्ला, प्रदीप दुबे, अनिल शुक्ला, इब्नी अब्बास, जगतपाल यादव, नरेंद्र पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र अवस्थी, उत्तम शर्मा और परिवारजनों तथा शुभचिंतकों ने बधाई दी और सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow