Ayodhya : गोंडा का शिक्षक निकला ठग, गल्ला व्यापारियों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से ठगी करता था और पहले भी कई जगह ऐसी वारदातें कर चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 23:33
40 Views
Ayodhya : गोंडा का शिक्षक निकला ठग, गल्ला व्यापारियों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Ayodhya : गोंडा का शिक्षक निकला ठग, गल्ला व्यापारियों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या जिले में पुलिस ने गल्ला व्यापारियों को अनाज बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पेशे से शिक्षक है और गोंडा जिले में अपने पिता के स्कूल में पढ़ाता है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से ठगी करता था और पहले भी कई जगह ऐसी वारदातें कर चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में कुमारगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी जितेंद्र बहादुर सिंह 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौसहरा थाना परसपुर जनपद गोंडा है। 26 फरवरी को कुमारगंज क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी को 9.5 क्विंटल सरसों बेचने का झांसा देकर 50 हजार रुपये लिए और व्यापारी को थाने तक लाकर चाबी लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने जांच में आरोपी को पकड़ा। उसके पास से 23 हजार रुपये और फर्जी नंबर प्लेट वाली पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow