Moradabad : मुरादाबाद में पति-पत्नी और बहन ने चलाया हनीट्रैप गिरोह, पांच लोग गिरफ्तार

दोनों युवकों से बात कर मिलने के बहाने बुलाती थीं। मिलने पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे। गिरोह में सुलेमा

Mar 15, 2026 - 23:34
 0  1
Moradabad : मुरादाबाद में पति-पत्नी और बहन ने चलाया हनीट्रैप गिरोह, पांच लोग गिरफ्तार
Moradabad : मुरादाबाद में पति-पत्नी और बहन ने चलाया हनीट्रैप गिरोह, पांच लोग गिरफ्तार

मुरादाबाद पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह में रिश्तेदार ही शामिल थे जिसमें पति-पत्नी, मां, बहन और बहनोई की भूमिका थी। सरगना शगुफ्ता और उसकी बहन रिहाना बताई गई हैं। सुलेमान मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। शगुफ्ता और रिहाना शिकार को फंसाती थीं। कुछ लोग बातचीत करते थे तो कुछ रुपये वसूलने का काम संभालते थे। यह गिरोह ताजपुर माफी गांव में संचालित हो रहा था जहां शगुफ्ता और रिहाना रहती हैं। सुलेमान कबाड़ की दुकान चलाता है। वह लोगों का नंबर हासिल कर शगुफ्ता और रिहाना को देता था।

दोनों युवकों से बात कर मिलने के बहाने बुलाती थीं। मिलने पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे। गिरोह में सुलेमान, उसकी पत्नी इलमा, शगुफ्ता, मां चांद बी, जीजा इमरान, अनीस और पप्पी चौधरी शामिल थे। मुगलपुरा थाना पुलिस ने रिहाना, शगुफ्ता, चांदबी, इलमा और सुलेमान को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि 50 से ज्यादा लोग शिकार हुए और दस लाख से ज्यादा रुपये वसूले गए। एक शिकायत में कबाड़ व्यापारी को 85 हजार रुपये वसूले गए और तीन लाख की और मांग की जा रही थी। पुलिस ने मोबाइल बरामद किए जिनमें कई लोगों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। आरोपियों ने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर यह काम किया। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow