Barabanki : बाराबंकी शहर नवसंवत्सर के लिए सजने लगा

कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। राजस्थान से योगेंद्र शर्मा, दिल्ली से सुदीप भोला और मनवीर मधुर, मध्य प्रदेश से महेंद्र मधुर और काम

Mar 15, 2026 - 23:37
 0  1
Barabanki : बाराबंकी शहर नवसंवत्सर के लिए सजने लगा
Barabanki : बाराबंकी शहर नवसंवत्सर के लिए सजने लगा

बाराबंकी शहर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर भव्य सजावट शुरू हो गई है। नवसंवत्सर महोत्सव की शुरुआत नगर पालिका प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से होगी। दो दिवसीय आयोजन में दूसरे दिन पौराणिक धनोखर सरोवर में दीपोत्सव और भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।

कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। राजस्थान से योगेंद्र शर्मा, दिल्ली से सुदीप भोला और मनवीर मधुर, मध्य प्रदेश से महेंद्र मधुर और कामता माखन, आगरा से डॉ रुचि चतुर्वेदी, प्रयागराज से अभिजीत मिश्रा शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर प्रियांशु गजेंद्र, संजय सांवरा, शिवेश राजा और आशीष आनंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow