Lucknow : उत्तर प्रदेश में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा संपन्न

उत्तर प्रदेश में वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए चलाए जा रहे उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के दूसरे चरण की साक्षरता परीक्षा प्रदेश भर में हुई। लगभग 35 हजार से ज्यादा केंद्रों पर यह परीक्षा आ

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 23:38
39 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा संपन्न
Lucknow : उत्तर प्रदेश में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा संपन्न

उत्तर प्रदेश में वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए चलाए जा रहे उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के दूसरे चरण की साक्षरता परीक्षा प्रदेश भर में हुई। लगभग 35 हजार से ज्यादा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में असाक्षर लोगों ने हिस्सा लिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि उल्लास पोर्टल पर 14 मार्च तक शॉर्टलिस्ट किए गए 4 लाख 93 हजार 516 असाक्षरों ने परीक्षा दी।

इस अभियान में सिर्फ सामान्य नागरिक ही नहीं बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ा जा रहा है। कानपुर देहात और फर्रुखाबाद जिला कारागारों में बंद कैदियों को भी इस परीक्षा में शामिल किया गया ताकि उन्हें शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में लाया जा सके। कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में साक्षरता को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow