Barabanki : सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल ने 10 वर्ष पूरे किए, शिक्षा को सेवा मानकर बच्चों को बेहतर भविष्य दे रहा

पिछले 10 वर्षों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में स्कूल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं। जेईई मेन्स 2026 में अयांश उत्कर्ष मौर्य के 99.61

Mar 15, 2026 - 22:48
 0  0
Barabanki : सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल ने 10 वर्ष पूरे किए, शिक्षा को सेवा मानकर बच्चों को बेहतर भविष्य दे रहा
Barabanki : सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल ने 10 वर्ष पूरे किए, शिक्षा को सेवा मानकर बच्चों को बेहतर भविष्य दे रहा

बाराबंकी के सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल ने 10 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता की। मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष सिंह ने कहा कि स्कूल ने ऐसी नींव रखी है कि आने वाली पीढ़ी जनता की सेवा करती रहेगी। बच्चों को बचपन से अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प साकार हो रहा है। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल-कूद, कला, गीत-संगीत और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं मानते बल्कि सेवा के रूप में देखते हैं और आगे भी सेवा करते रहेंगे।

पिछले 10 वर्षों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में स्कूल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं। जेईई मेन्स 2026 में अयांश उत्कर्ष मौर्य के 99.61 परसेंटाइल अंक हासिल करने का उदाहरण देते हुए कहा कि बाराबंकी के अभिभावकों को बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहर या राज्य भेजने की जरूरत नहीं है। प्री प्राइमरी के नए ब्लॉक में आधुनिक खेल सामग्री, डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और रुचिकर शिक्षा की व्यवस्था है। क्रिकेट, बैडमिंटन अकादमी, स्विमिंग पूल सहित कई खेलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण की योजना है। इस मौके पर चेयरमैन पी पी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अभिनव सिंह, के के सिंह और प्रधानाचार्य मितुषी नेगी सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow