Ayodhya : अयोध्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न

उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर समाज के हित में काम करने की अपील की। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार

Mar 15, 2026 - 22:46
 0  0
Ayodhya : अयोध्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न
Ayodhya : अयोध्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न

अयोध्या के आरबीएस होटल में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने कहा कि होली सामाजिक एकता और प्रेम का त्योहार है। यह समाज को जोड़ने का संदेश देता है।

उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर समाज के हित में काम करने की अपील की। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह भी शामिल थे। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक चंद्रभानू पासवान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’ सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजन में परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow