Hardoi : डिप्टी जेलर पद पर चयनित मानवेंद्र प्रताप सिंह का पैतृक गांव में जोरदार स्वागत

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत इमलियाबाग चौराहे से हुई, जहाँ से बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जुलूस निकालकर मानवेंद्र प्रताप सिंह का अभिनंदन किया और उन्हें मंगरा गांव तक लेकर आए। रास्ते भर युवाओं और ग्रामीणों

By INA News Desk
Apr 3, 2026 - 21:44
148 Views
Hardoi : डिप्टी जेलर पद पर चयनित मानवेंद्र प्रताप सिंह का पैतृक गांव में जोरदार स्वागत
Hardoi : डिप्टी जेलर पद पर चयनित मानवेंद्र प्रताप सिंह का पैतृक गांव में जोरदार स्वागत
Advertisement
Advertisement

Report : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत अटसलिया के मंगरा गांव में पीसीएस परीक्षा में सफलता पाने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में भव्य कार्यक्रम किया गया। डिप्टी जेलर के पद पर चुने जाने के बाद उनके गांव पहुंचने पर खुशी का माहौल रहा और पूरे क्षेत्र के लोगों ने इसे गौरव की बात बताया।स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत इमलियाबाग चौराहे से हुई, जहाँ से बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जुलूस निकालकर मानवेंद्र प्रताप सिंह का अभिनंदन किया और उन्हें मंगरा गांव तक लेकर आए। रास्ते भर युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।गांव में आयोजित मुख्य समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस मौके पर तीर्थराज सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, सर्वेश राठौर, उपेंद्र सिंह भदौरिया, हामिद हुसैन, जलाल गोगावां, मनोज कुमार सिंह, संजय तिवारी, धीरज तिवारी, संजय पांडेय, शेखर पांडेय, पुजारी श्रीकांत द्विवेदी, डॉ. राजा पांडेय और जितेंद्र सिंह भदौरिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानवेंद्र प्रताप सिंह की कड़ी मेहनत और संघर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी दूसरे युवाओं के लिए एक अच्छी मिसाल है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर अपना लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी। अंत में ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement