Bajpur : सेना में 28 साल की सेवा के बाद घर लौटे सूबेदार देव सिंह का जोरदार स्वागत

जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि देव सिंह बाजपुर इंटर कॉलेज में उनके सहपाठी रहे हैं और उनमें बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद वे सेना में भर्ती हो गए थे। अपनी सेवा के दौरान

By INA News Desk
Apr 3, 2026 - 21:41
21 Views
Bajpur : सेना में 28 साल की सेवा के बाद घर लौटे सूबेदार देव सिंह का जोरदार स्वागत
Bajpur : सेना में 28 साल की सेवा के बाद घर लौटे सूबेदार देव सिंह का जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

भारतीय सेना में 28 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने घर बाजपुर पहुंचे हरसान निवासी सूबेदार देव सिंह का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके परिवार, दोस्तों और क्षेत्र के लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ अपनी खुशी जाहिर की। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने देव सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि देव सिंह बाजपुर इंटर कॉलेज में उनके सहपाठी रहे हैं और उनमें बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद वे सेना में भर्ती हो गए थे। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध और हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेलवे स्टेशन पर देव सिंह की माता, पत्नी और अन्य सगे-संबंधी मौजूद रहे, जो अपने परिवार के वीर सदस्य को वापस पाकर भावुक हो उठे। इस अवसर पर दर्शन लाल गोयल, राजेंद्र सिंह बेदी, शेर सिंह, राजा सिंह, राज किशोर सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, जगत सिंह और वीर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow