Deoband : देवबंद गुरुद्वारे में न्यायिक अधिकारियों का सम्मान, विदाई पर छलका प्यार

एडीजे वीके वासवानी ने कहा कि बचपन से ही उनका गुरु घर से गहरा लगाव रहा है। देवबंद में बिताए दो साल उनके लिए यादगार रहेंगे और उन्हें गुरुओं के मार्ग पर चलते हुए न्याय करने की शक्ति मिली। एसीजेएम परविंदर सिंह ने कहा कि उ

Apr 15, 2026 - 21:37
 0  9
Deoband : देवबंद गुरुद्वारे में न्यायिक अधिकारियों का सम्मान, विदाई पर छलका प्यार
Deoband : देवबंद गुरुद्वारे में न्यायिक अधिकारियों का सम्मान, विदाई पर छलका प्यार

सहारनपुर के देवबंद स्थित सिविल कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के तबादले पर गुरुद्वारा साहिब में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने देवबंद में बिताए अपने समय को याद किया और जनता से मिले प्रेम का आभार जताया।एडीजे वीके वासवानी ने कहा कि बचपन से ही उनका गुरु घर से गहरा लगाव रहा है। देवबंद में बिताए दो साल उनके लिए यादगार रहेंगे और उन्हें गुरुओं के मार्ग पर चलते हुए न्याय करने की शक्ति मिली। एसीजेएम परविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता को न्याय दिलाने का प्रयास किया और गुरु की कृपा से उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। सिविल जज प्रिंस जिंदल ने भी देवबंद की जनता से मिले सम्मान को अविस्मरणीय बताया।

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से तीनों अधिकारियों को कृपाण और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने अधिकारियों की ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर बालेंद्र सिंह, श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, गुरविंदर सिंह, अजय मदान, ईश्वर सिंह, परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह, कर्मजीत सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, सन्नी सेठी और युवराज अरोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow