कृषि को मजबूती: बीज योजनाओं के लिए ₹6.5 अरब से अधिक की स्वीकृति, किसानों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न बीज योजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण

Apr 15, 2026 - 21:32
64 Views
कृषि को मजबूती: बीज योजनाओं के लिए ₹6.5 अरब से अधिक की स्वीकृति, किसानों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ।
कृषि को मजबूती: बीज योजनाओं के लिए ₹6.5 अरब से अधिक की स्वीकृति, किसानों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न बीज योजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों के माध्यम से प्रदेश में खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को उन्नत किस्म के बीजों पर सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

बीज भण्डार (खाद्यान्न, दलहन, तिलहन एवं बीज की लागत) के लिए 45,000 लाख रुपये (4 अरब 50 करोड़ रुपये) की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही, राज्य सेक्टर की योजना के तहत प्रमाणित बीजों के वितरण पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करने हेतु 20,000 लाख रुपये (2 अरब रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है।

कृषि में उत्पादकता बढ़ाने के लिए संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु 1,500 लाख रुपये (15 करोड़ रुपये) की सब्सिडी राशि स्वीकृत की गई है। बीजों के सुरक्षित भंडारण हेतु बोरियों की लागत और संबंधित व्यय के लिए 400 लाख रुपये (4 करोड़ रुपये) का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, कपास एवं बिनाले के बीजों की लागत और प्रासंगिक व्यय हेतु 135 लाख रुपये (1 करोड़ 35 लाख रुपये) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Also Read- Lucknow: योगी आदित्यनाथ ने Tata Motors के लखनऊ प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी को किया फ्लैग ऑफ, यूपी को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow