Deoband : देवबंद सिविल कोर्ट के तीन जजों का तबादला, जल्द संभालेंगे नए कार्यभार
जारी आदेश के मुताबिक, एडीजे विनित वासवानी का तबादला एटा जिले के लिए हुआ है। वहीं एसीजेएम परविंदर सिंह को मथुरा और सिविल जज प्रिंस जिंदल को बलरामपुर जिले में भेजा गया है। इन जजों
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश स्तर पर जजों के तबादलों की सूची जारी की है, जिसमें देवबंद सिविल कोर्ट में तैनात तीन जज भी शामिल हैं। इन तीनों जजों ने देवबंद में अपनी सेवा का समय पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक, एडीजे विनित वासवानी का तबादला एटा जिले के लिए हुआ है। वहीं एसीजेएम परविंदर सिंह को मथुरा और सिविल जज प्रिंस जिंदल को बलरामपुर जिले में भेजा गया है। इन जजों की जगह नियुक्त होने वाले नए अधिकारी अप्रैल के मध्य तक अपना कार्यभार संभाल लेंगे। प्रशासन ने स्थानांतरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि न्यायिक कार्यों में कोई बाधा न आए।
Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
What's Your Reaction?









