Mussoorie : मसूरी में मातृशक्ति सम्मान समारोह, हरक सिंह रावत ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रहे। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि महिला

Mar 15, 2026 - 21:43
 0  3
Mussoorie : मसूरी में मातृशक्ति सम्मान समारोह, हरक सिंह रावत ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर उठाए सवाल
Mussoorie : मसूरी में मातृशक्ति सम्मान समारोह, हरक सिंह रावत ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी। सामाजिक संस्था गूंज की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं और संस्थाओं को शॉल, गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष डॉ. सोनिया आनंद रावत ने अतिथियों का स्वागत कर की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सम्मान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज की नींव को मजबूत बनाती है और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रहे। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलने से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं और नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। उनके अनुसार राज्य का बड़ा हिस्सा नॉन प्लान मद में खर्च हो जाता है, जिससे विकास कार्यों के लिए सीमित संसाधन ही बचते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन और भू-माफियाओं को बढ़ावा मिल रहा है और भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए। मसूरी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से तहसील बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रस्तावित रोपवे परियोजना भी अभी तक आगे नहीं बढ़ सकी है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।मसूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व निर्देश देगा तो वह चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करेगी और वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। समारोह के अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow