Agra : आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम के पूर्व सम्मेलन की बैठक गणेश राम नागर बालिका विद्यामंदिर में हुई

ब्रज प्रांत की संयोजिका जया चतुर्वेदी ने कहा कि विदुषी संगम नारी से नारायणी कार्यक्रम के तहत महिलाओं में वैचारिक प्रगति का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम 7 और 8 मार्च को विज्ञान

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 23:00
82 Views
Agra : आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम के पूर्व सम्मेलन की बैठक गणेश राम नागर बालिका विद्यामंदिर में हुई
Agra : आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम के पूर्व सम्मेलन की बैठक गणेश राम नागर बालिका विद्यामंदिर में हुई
Advertisement
Advertisement

आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत विदुषी संगम नाम से पूर्व सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए गणेश राम नागर बालिका विद्यामंदिर बल्केश्वर में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शरद दीदी ने मार्गदर्शन दिया। आयोजन समिति की बहनों ने व्यवस्था स्थान और अन्य विषयों पर चर्चा की।

ब्रज प्रांत की संयोजिका जया चतुर्वेदी ने कहा कि विदुषी संगम नारी से नारायणी कार्यक्रम के तहत महिलाओं में वैचारिक प्रगति का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम 7 और 8 मार्च को विज्ञान भवन दिल्ली में भव्य रूप से होगा। इससे पहले विभिन्न राज्यों में पूर्व सम्मेलन हो रहे हैं। आगरा में भी यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और योगदान को सामने लाने के लिए किया जा रहा है। बैठक में बीना शर्मा पूर्व प्राचार्य केंद्रीय हिंदी संस्थान, प्राचार्य बैकुंठी देवी कॉलेज पूनम, चार्टर्ड अकाउंटेंट अमिता गर्ग, चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपिका मित्तल, चारु पटेल और राष्ट्र सेविका समिति से दुर्गेश शर्मा, रति, श्रुति सिंघल, मीनाक्षी ऋषि, पूर्ति चतुर्वेदी, अरुणा गुप्ता, मीना गुप्ता, रीना जैन उपस्थित रहीं।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement