Lucknow : महिलाएं राष्ट्र और परिवार को सशक्त बनाने में निभाएं अपनी भूमिका, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति की बैठक संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए परिवार, कुटुंब और पर्यावरण के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए

Apr 11, 2026 - 00:03
 0  4
Lucknow : महिलाएं राष्ट्र और परिवार को सशक्त बनाने में निभाएं अपनी भूमिका, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति की बैठक संपन्न
Lucknow : महिलाएं राष्ट्र और परिवार को सशक्त बनाने में निभाएं अपनी भूमिका, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति की बैठक संपन्न

लखनऊ के चौक स्थित बड़ी कालीजी मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और परिवार को उत्कृष्ट बनाने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की जिम्मेदारी पर चर्चा करना था। बैठक में चौक क्षेत्र की लगभग सत्तर महिलाओं ने हिस्सा लिया और सामाजिक सुधार के विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए परिवार, कुटुंब और पर्यावरण के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस बैठक का संयोजन पश्चिम भाग की संध्या सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में प्रमिला सिंह, निष्ठा, शांभवी, मीना सिंह, सरोज सिंह, सुमन मिश्रा, जयंती सिंह, रीता खन्ना, तनु मिश्रा और रीना सहित संगठन की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन निष्ठा सिंह ने किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow