Lucknow : छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का समापन, वैज्ञानिकों और संस्थानों को मिले प्रतिष्ठित सम्मान

झाँसी के भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय और बाराबंकी की असारा बायोटेक कंपनी को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान के पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम

Apr 11, 2026 - 00:01
44 Views
Lucknow : छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का समापन, वैज्ञानिकों और संस्थानों को मिले प्रतिष्ठित सम्मान
Lucknow : छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का समापन, वैज्ञानिकों और संस्थानों को मिले प्रतिष्ठित सम्मान

लखनऊ के राष्ट्रीय गन्ना संस्थान में तीन दिनों तक चली 'छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस' का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को कृषि क्षेत्र में विकसित और आत्मनिर्भर बनाना था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा में विशेष योगदान देने वाले 30 वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस दौरान झाँसी के भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय और बाराबंकी की असारा बायोटेक कंपनी को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान के पुरस्कार से नवाजा गया।कार्यक्रम के आखिरी दिन विशेषज्ञों ने डिजिटल खेती, पशुपालन, मछली पालन और डेयरी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वैज्ञानिकों ने खेती की चुनौतियों पर बात करते हुए बताया कि चारे की कमी और कमजोर बाजार व्यवस्था के कारण पशुपालकों को परेशानी होती है। साथ ही, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बचाने के लिए रसायनों के बजाय प्राकृतिक खेती और जैविक खाद के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।प्रमुख वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि मिट्टी में कार्बन की कमी फसल उत्पादन के लिए बड़ा खतरा है। इससे निपटने के लिए फसल चक्र अपनाना जरूरी है। इस अवसर पर मेरठ और मथुरा के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित कई बड़े संस्थानों के निदेशकों को भी सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस मंथन का सार यह रहा कि तकनीक और नवाचार के जरिए ही खेती को लाभ का सौदा बनाया जा सकता है।

Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow