Agra : आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई

बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शरद दीदी ने मार्गदर्शन किया। आयोजन समिति की सदस्यों ने व्यवस्था, स्थान और अन्य विषयों पर चर्चा की। ब्रज प्रांत की संयोजिका जया चतुर्वेदी ने

Jan 29, 2026 - 14:07
36 Views
Agra : आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई
Agra : आगरा में नारी से नारायणी कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई


राष्ट्र सेविका समिति के नारी से नारायणी कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत आगरा में पूर्व सम्मेलन की बैठक गणेश राम नागर बालिका विद्यामंदिर, बल्केश्वर में आयोजित की गई। भारत में नारी को हमेशा पूजनीय माना गया है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नारी से नारायणी बनने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम चल रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 7 और 8 मार्च को विज्ञान भवन, दिल्ली में भव्य रूप से होगा। इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में पूर्व कार्यक्रम हो रहे हैं। आगरा में यह आयोजन विदुषी संगम के नाम से किया जा रहा है।

बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शरद दीदी ने मार्गदर्शन किया। आयोजन समिति की सदस्यों ने व्यवस्था, स्थान और अन्य विषयों पर चर्चा की। ब्रज प्रांत की संयोजिका जया चतुर्वेदी ने कहा कि विदुषी संगम नारी से नारायणी कार्यक्रम के तहत महिलाओं में वैचारिक प्रगति का माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम आयोजन समिति में बीना शर्मा (पूर्व प्राचार्य, केंद्रीय हिंदी संस्थान), प्राचार्य बैकुंठी देवी कॉलेज पूनम, सीए अमिता गर्ग, सीए दीपिका मित्तल, चारु पटेल शामिल हैं। राष्ट्र सेविका समिति से दुर्गेश शर्मा, रति, श्रुति सिंघल, मीनाक्षी ऋषि, पूर्ति चतुर्वेदी, अरुणा गुप्ता, मीना गुप्ता, रीना जैन बैठक में उपस्थित रहीं।


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow