Hardoi: हरदोई की दो महिलाएं डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुईं विभूषित, पत्रकारिता के क्षेत्र में विजय लक्ष्मी सिंह जादौन भी हुई सम्मानित। 

ब्रज की पावन धरा मथुरा में आयोजित महिला सम्मान समारोह के तहत जनपद की दो महिलाओं को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा

By INA News Desk
Mar 30, 2026 - 16:11
67 Views
Hardoi: हरदोई की दो महिलाएं डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुईं विभूषित, पत्रकारिता के क्षेत्र में विजय लक्ष्मी सिंह जादौन भी हुई सम्मानित। 
हरदोई की दो महिलाएं डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुईं विभूषित, पत्रकारिता के क्षेत्र में विजय लक्ष्मी सिंह जादौन भी हुई सम्मानित। 

हरदोई। ब्रज की पावन धरा मथुरा में आयोजित महिला सम्मान समारोह के तहत जनपद की दो महिलाओं को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है ,इसके साथ ही समाज सेवा, साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया है।

सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट तथा कोलंबिया पेसिफिक ग्लोबल ऑनर्स काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी और साहित्य के क्षेत्र में अपने लेखन के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने और समृद्ध साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अमिता मिश्रा ‘मीतू’ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है,वहीं

पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए विजयलक्ष्मी सिंह जादौन समेत निरमा देवी और अमित मिश्रा मीतू को सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।
ब्रजभूमि मथुरा में आयोजित इस समारोह में हरदोई जनपद की इन तीनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात मानी जा रही है।

Also Read- हरदोई में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण का शुभारम्भ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow