Hardoi News: हरदोई में बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी पहल, इनर व्हील क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान

इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. की ओर से गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए Personal Hygiene एवं

By INA News Desk
Oct 8, 2026 - 18:38
6 Views
Hardoi News: हरदोई में बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी पहल, इनर व्हील क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान

हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. की ओर से गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए Personal Hygiene एवं Cervical Cancer Awareness Program आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना दीक्षित, महिला चिकित्सा अधिकारी, C.H.C. टोडरपुर ने छात्राओं को व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ इस जानकारी को अपने घरों तक पहुंचाकर माताओं और परिवार की अन्य महिलाओं को भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आज जागरूक हो रही यही बच्चियां भविष्य में मां बनकर अपने बच्चों को भी स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करेंगी। इस प्रकार आज दी गई जानकारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर क्लब की ओर से छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए, जिससे जागरूकता के साथ उन्हें आवश्यक स्वच्छता सामग्री भी उपलब्ध हो सके।

क्लब अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा पूरे वर्ष छात्राओं एवं महिलाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को Personal Hygiene, Menstrual Hygiene एवं Cervical Cancer जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुराधा मिश्रा का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में अनुराधा मिश्रा, सुप्रिया सेठ (CGR), राखी द्विवेदी (ZPC & Editor), पूजा जैन एवं अनीता मिश्रा सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने छात्राओं को “जागरूकता, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया।

Also Read- सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, महिला झुलसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow