Hardoi News: गंगा आरती के साथ राजकीय मेला बेरियाघाट का भव्य शुभारंभ, विधायक आशीष सिंह आशू, डीएम और एसपी ने काटा फीता

राजकीय मेला बेरियाघाट का शुभारंभ गंगा आरती एवं फीता काटकर विधिवत किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक

By INA News Desk
Nov 21, 2026 - 11:10
4 Views
Hardoi News: गंगा आरती के साथ राजकीय मेला बेरियाघाट का भव्य शुभारंभ, विधायक आशीष सिंह आशू, डीएम और एसपी ने काटा फीता
Advertisement
Advertisement

हरदोई। राजकीय मेला बेरियाघाट का शुभारंभ गंगा आरती एवं फीता काटकर विधिवत किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर घाट पर श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। गंगा आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके उपरांत मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

राजकीय मेला बेरियाघाट क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक सहभागिता करते हैं। मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफल बनाने की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिलग्राम नहने राम, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- विशेष लेख: सनातन तीर्थाटन ने लगाए पंख, बदला परिदृश्य।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement