Bajpur: बाजपुर के जवान दीपक सिंह डोवाल का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।
वरहेनी क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा निवासी सैनिक दीपक सिंह डोवाल, पुत्र पूर्व सैनिक सरबजीत सिंह डोवाल, का 27 मार्च को गुजरात के बडोरा में
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर। वरहेनी क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा निवासी सैनिक दीपक सिंह डोवाल, पुत्र पूर्व सैनिक सरबजीत सिंह डोवाल, का 27 मार्च को गुजरात के बडोरा में कोर्स के दौरान अचानक निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।दीपक के निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया,वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
रानी बाग में उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।दीपक सिंह डोवाल वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और देश सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह डोवाल हैं, जबकि एक अन्य बड़े भाई भी सेना में सेवाएं दे रहे हैं।दीपक के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक बहादुर जवान खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
Also Read- Hardoi: चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद।
What's Your Reaction?









