सम्भल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट, जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर दिए 7 दिन के विशेष अभियान के निर्देश

सम्भल की गुन्नौर तहसील में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से रास्ते और फसलें प्रभावित। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों के दिए निर्देश।

By INA News Desk
Sep 9, 2026 - 21:52
9 Views
सम्भल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट, जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर दिए 7 दिन के विशेष अभियान के निर्देश

सम्भल में बाढ़ का कहर! फसलें डूबीं, रास्ते प्रभावित- DM ने दिए 7 दिन के इंटेंसिव एक्शन के निर्देश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले की गुन्नौर तहसील के जुनावई ब्लॉक में गंगा के बढ़े जलस्तर से बाढ़ का असर लगातार दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मझांगी ग्राम पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले तीन माजरे बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। हालांकि पानी अभी माजरों के अंदर नहीं पहुंचा है, लेकिन संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं और मुख्य रूप से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए टैंकर और पानी की टंकी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए एंटी-लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और सफाई टीम अगले सात दिनों तक इंटेंसिव तरीके से अभियान चलाकर क्षेत्र को सैनिटाइज करेंगी। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने दो नावों की व्यवस्था भी की है।

बिजली आपूर्ति फिलहाल पानी के सुरक्षित स्तर तक उतरने तक बंद रहेगी। भविष्य में ऐसी स्थिति में बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सोलर आधारित सप्लाई की योजना पर भी काम किया जा रहा है। किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा के कैंप लगाए जाएंगे और प्रभावित किसानों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रिंग बांध समेत अन्य विकल्पों पर प्रशासन मंथन कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले 12 घंटे में जलस्तर घटना शुरू हुआ है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow