हरदोई में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण का शुभारम्भ। 

सामु० स्वा० केंद्र शाहाबाद जनपद हरदोई में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एच०पी०वी०

Mar 28, 2026 - 17:58
39 Views
हरदोई में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण का शुभारम्भ। 
हरदोई में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण का शुभारम्भ। 

हरदोई: सामु० स्वा० केंद्र शाहाबाद जनपद हरदोई में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एच०पी०वी० (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा विभाग) रजनी तिवारी के द्वारा किया गया | यह विशेष अभियान जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के 19 सामु० स्वा० केन्द्रों पर शुरू किया गया है | शुभारम्भ के अवसर पर राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अभिवावकों से अपील की कि वह अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए निश्चित रूप से HPV का टीका लगवाएं | उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” की तर्ज पर “बेटी स्वस्थ, समाज सशक्त” हमारा लक्ष्य है | 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि यह टीका पूर्णतयः निःशुल्क है तथा प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सी०एच०सी० पर लगवाया जा सकता है | टीकाकरण के समय आयु सत्यापन के लिए कोई ना कोई प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, स्कूल का आई०डी० कार्ड, फोटोयुक्त मार्कशीट इत्यादि अवश्य लेकर आये तथा टीकाकरण के समय खाली पेट ना आकर हल्का नाश्ता या भोजन अवश्य करके आयें | 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर०के० सिंह ने बताया कि शाहाबाद सहित जनपद के सभी सामु० स्वा० केन्द्रों पर अभियान का शुभारम्भ किया गया है | अभियान हेतु पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है | वैक्सीनेशन के समय अभिवावक की सहमती आवश्यक होगी | वैक्सीनेशन के उपरान्त लाभार्थियों को डिजिटली प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा |

Also Read- Hardoi : पुलिस ने भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन आरोपियों को लाठियों सहित किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow