Hardoi : पुलिस ने भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन आरोपियों को लाठियों सहित किया गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष के विनोद पुत्र राधेश्याम ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 54/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 103(1), 115(2) और 351(3) लगाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्र
हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम कुवरपुर में जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। विवाद की वजह भैंस बांधने की बात भी बताई जा रही है। इस झड़प में राधेश्याम पुत्र मैकूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित पक्ष के विनोद पुत्र राधेश्याम ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 54/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 103(1), 115(2) और 351(3) लगाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों बृजेश पुत्र भगवंत, अखिलेश पुत्र भगवंत और मंजेश पुत्र जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में इस्तेमाल हुई पांच लाठियां भी बरामद की गईं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।
गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक अविनाश पाठक, कांस्टेबल आदित्य चौधरी, कांस्टेबल विजय पाल और महिला कांस्टेबल मीनू वाला राघव की टीम शामिल रही। दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं जिससे गांव में तनाव का माहौल है।
Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
What's Your Reaction?









