Hardoi : थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक किलोग्राम पांच सौ ग्राम अवैध गाजा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात और अन्य थानों में कुल सत्रह पुराने मुकदमे दर्ज हैं जिनमें चोरी, मारपीट, नशीले पदार्थ और अन्य अपराध शा

By INA News Desk
Mar 28, 2026 - 00:08
59 Views
Hardoi : थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक किलोग्राम पांच सौ ग्राम अवैध गाजा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi : थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक किलोग्राम पांच सौ ग्राम अवैध गाजा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। आरोपी गाना पुत्र छना निवासी ग्राम बड़ेयनपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई है। उसके पास से एक हजार पांच सौ ग्राम अवैध गाजा बरामद किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई। इस मामले में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 129/26 दर्ज किया गया है जिसमें धारा 8/20 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसेज एक्ट लगाई गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात और अन्य थानों में कुल सत्रह पुराने मुकदमे दर्ज हैं जिनमें चोरी, मारपीट, नशीले पदार्थ और अन्य अपराध शामिल हैं। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल अलखिलेश, कांस्टेबल शिवलाल भारतीय और अन्य टीम थी।

Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement