Lucknow : महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राधिका सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समा
खेलों से सशक्त होती हैं बेटियाँ, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का समापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोमतीनगर, लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट एकेडमी में आयोजित स्वर्गीय राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचकर प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि आज बेटियाँ खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रही हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राधिका सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देते हैं। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने ट्रूनामेन्ट के आयोजक हर्ष वर्धन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर विधायक आशा मौर्य सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
What's Your Reaction?









