Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने तीन इनामी गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार

थाना मल्लावां पुलिस ने थाना माधौगंज में दर्ज मुकदमे के तहत तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर चोरी जै

Jan 28, 2026 - 22:55
 0  3
Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने तीन इनामी गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार
Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने तीन इनामी गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार

हरदोई के थाना मल्लावां पुलिस ने थाना माधौगंज में दर्ज मुकदमे के तहत तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर चोरी जैसे अपराध में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में सर्वेश यादव उर्फ श्यामकिशोर पुत्र दयाराम निवासी ग्राम चंदौली थाना माधौगंज, मिथुन पुत्र मानसिंह और अन्नू पुत्र गुलजारीलाल दोनों निवासी ग्राम कंजड़पुरवा थाना माधौगंज शामिल हैं। ये तीनों 1 जनवरी 2026 को थाना माधौगंज में दर्ज मुकदमे में नामजद थे। मुकदमा धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ था। शेष अभियुक्त की तलाश में पुलिस प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सर्वेश यादव के खिलाफ तीन पुराने मुकदमे दर्ज हैं। मिथुन और अन्नू के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामले हैं। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक कशवकांत पांडेय, उप निरीक्षक प्रदीप पांडेय, हवलदार अवलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अकमत कुमार और कशवम कुमार की टीम ने कामयाबी हासिल की।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow