Bijnor ग्रामीण पत्रकार समाज के विकास की रीढ़, निष्पक्ष लेखनी से बनेगा विकसित भारत

कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी, संगठन के राष्ट्रीय अध्य

Mar 15, 2026 - 21:38
 0  4
Bijnor ग्रामीण पत्रकार समाज के विकास की रीढ़, निष्पक्ष लेखनी से बनेगा विकसित भारत
Bijnor ग्रामीण पत्रकार समाज के विकास की रीढ़, निष्पक्ष लेखनी से बनेगा विकसित भारत

Report : देव बक्श वर्मा 

नूरपुर (बिजनौर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन नूरपुर क्षेत्र में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों और विभिन्न राज्यों से आए संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन का आयोजन चांदपुर मार्ग स्थित सूर्यांश बैंक्वेट हॉल में हुआ, जहां सभागार पूरी तरह भरा रहा। कार्यक्रम का विषय पत्रकारिता की चुनौतियां और उनके समाधान रखा गया।कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल और मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। इस अवसर पर ग्राम्य गौरव नामक स्मारिका का भी विमोचन किया गया।मुख्य संबोधन में अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और उसकी कलम में सच्चाई और ताकत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और भारत को आगे बढ़ाने में पत्रकारों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो गलत गतिविधियों से व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, ऐसे समय में पत्रकारों का कर्तव्य है कि वे सच्चाई को सामने लाएं और समाज को सही दिशा दिखाएं।उन्होंने कहा कि न्याय ही धर्म का मूल है और समाज में नैतिक मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है। पत्रकारों से अपेक्षा जताते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें। साथ ही युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए भी जागरूकता फैलाने की जरूरत है।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार शासन, प्रशासन और जनता के बीच संवाद का मजबूत माध्यम होता है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशासन को मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, जिससे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।धार्मिक वक्ता स्वामी महंत मधुसूदन ने कहा कि कलम ज्ञान की शक्ति है और इसी शक्ति के माध्यम से समाज को सही दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है और पत्रकारों को समाज को जागरूक करने का काम लगातार करना चाहिए।राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में संचार माध्यमों के विकास और बदलती पत्रकारिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रभाव के साथ सोशल मीडिया भी सूचना का बड़ा माध्यम बन गया है। ऐसे समय में जिम्मेदार और तथ्य आधारित पत्रकारिता की जरूरत और अधिक बढ़ गई है।चांदपुर क्षेत्र के विधायक स्वामी ओमवेश ने स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में कई पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा की। उन्होंने पत्रकार गणेश चतुर्थी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पत्रकारों से अपने आदर्शों पर चलते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता में पत्रकारिता का योगदान बहुत बड़ा रहा है, लेकिन वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेशपाल सिंह ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर सक्रिय रहा है। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री संजय कुमार द्विवेदी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. भानुप्रकाश वर्मा और जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह, राम नरेश चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी, डॉ. नरेशपाल सिंह, संगठन सचिव नागेश्वर सिंह, बीवी गौर, जेपी गोविंद राव, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरी, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रोहिताश वर्मा और राम सुंदर यादव सहित विभिन्न जिलों और मंडलों से आए पदाधिकारी और पत्रकार शामिल रहे।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow