Barabanki : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन बाराबंकी ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जिला विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन के उद्देश्यों तथा कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी। इसके बाद जिला अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्त

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 22:42
50 Views
Barabanki : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन बाराबंकी ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Barabanki : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन बाराबंकी ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

बाराबंकी जिले में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की जनपद शाखा का शपथ ग्रहण समारोह विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडे रहे। विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए।

जिला विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन के उद्देश्यों तथा कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी। इसके बाद जिला अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने संगठन के अधिकारों, दायित्वों और आने वाली कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बृजकिशोर कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, प्रांतीय प्रतिनिधि दयानंद, संरक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सरोज, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार और संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow