Sitapur : तंबौर नगर पंचायत का जिलाधिकारी ने किया अचानक निरीक्षण, कई कमियां मिलने पर ईओ को लगाई फटकार

कार्यालय में वाहनों की संख्या और लॉकबुक की जानकारी मांगी गई। लॉकबुक उपलब्ध न होने, ईंधन रजिस्टर में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने और फाइलों के रखरखाव में

Mar 15, 2026 - 22:39
 0  0
Sitapur : तंबौर नगर पंचायत का जिलाधिकारी ने किया अचानक निरीक्षण, कई कमियां मिलने पर ईओ को लगाई फटकार
Sitapur : तंबौर नगर पंचायत का जिलाधिकारी ने किया अचानक निरीक्षण, कई कमियां मिलने पर ईओ को लगाई फटकार

सीतापुर जिले के तंबौर अहमदाबाद नगर पंचायत कार्यालय का जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने अचानक दौरा किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नगर के वार्डों की संख्या और जनसंख्या की जानकारी ली। विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़ी फाइलों का जायजा लिया। वर्क ऑर्डर के अनुसार काम न मिलने पर नाराजगी जताई। जेई लघु सिंचाई और पटल सहायक से जुड़ी लगभग 27 लाख रुपये की फाइलों, आरसीसी और गौशाला निर्माण की पत्रावलियों में खामियां पाई गईं। इन पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए।कार्यालय में वाहनों की संख्या और लॉकबुक की जानकारी मांगी गई। लॉकबुक उपलब्ध न होने, ईंधन रजिस्टर में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने और फाइलों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर ईओ को फटकार लगाई। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की स्थिति जानी गई। समय पर प्रमाण पत्र न जारी होने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि कोई प्रमाण पत्र बेवजह लंबित न रहे। दाखिल-खारिज की फाइलों का भी निरीक्षण किया। पानी की टंकी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और अलग रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के सख्त आदेश दिए।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow