Bajpur: गैस की होम डिलीवरी घर पर ही दी जाएगी- डॉ अमृता शर्मा

यादव गैस एजेंसी पर गैस की क़िल्लत को लेकर दर्जनों लोगों सुबह से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे। गैस नहीं मिलने पर लोगों ने गैस एजेंसी

Mar 16, 2026 - 15:37
40 Views
Bajpur: गैस की होम डिलीवरी घर पर ही दी जाएगी- डॉ अमृता शर्मा
गैस की होम डिलीवरी घर पर ही दी जाएगी- डॉ अमृता शर्मा

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। यादव गैस एजेंसी पर गैस की क़िल्लत को लेकर दर्जनों लोगों सुबह से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे। गैस नहीं मिलने पर लोगों ने गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा काटा और उसके बाद एसडीम डॉ अमृता शर्मा से गैस की कला बाजारी की शिकायत की और उन्होंने कहा कि गोदाम में गैस होने के बावजूद हम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं दिया रहे हैं। जिस पर एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने कहा देश में गैस पर्याप्त है जनता द्वारा बेवजह लाइन में लग रहे हैं जबकि गैस एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि होम डिलीवरी घर पर ही दी जाएगी।

उन्होंने पीड़ित लोगों को आश्वासन दिया पुलिस को फोन करके गैस गोदाम में जाकर चेक करने के लिए निर्देश दिए।जिस पर पुलिस द्वारा बताया गया की गैस गोदाम में भरे हुए सिलेंडर नहीं है। जैसे ही गैस आ रही है वैसे ही उपभोक्ताओं को गैस वितरण की जा रही है।वही गैस एजेंसी स्वामी महिपाल यादव ने कहा बेवजह लोग हंगामा कर रहे हैं नियमित रूप से जैसे ही गैस आ रही है वैसे ही वितरण की जा रही है बेवजह की अफवाहें फैला रही है।

Also Read-Bajpur : बाजपुर में डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow