Sambhal: गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: DM राजेंद्र पेंसिया ने औचक निरीक्षण में हालात बताए सामान्य। 

जनपद में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने खुद मैदान में उतरकर स्थिति का जायजा लिया। उ

Apr 2, 2026 - 13:03
69 Views
Sambhal: गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: DM राजेंद्र पेंसिया ने औचक निरीक्षण में हालात बताए सामान्य। 
गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: DM राजेंद्र पेंसिया ने औचक निरीक्षण में हालात बताए सामान्य। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने खुद मैदान में उतरकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, ताकि यह देखा जा सके कि कहीं किसी प्रकार की भीड़ या अफरा-तफरी तो नहीं है।

निरीक्षण के बाद डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को किसी भी तरह का पैनिक करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 5 लाख से अधिक गैस कनेक्शन हैं, जिनमें करीब साढ़े सात सौ कमर्शियल कनेक्शन हैं। इसके अलावा सवा दो लाख उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि बाकी सामान्य घरेलू उपभोक्ता हैं। डीएम पेंसिया ने कहा कि घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है और नियमित रूप से सप्लाई जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की मांग के लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें उपभोक्ता को आवेदन देना होता है। यह आवेदन सेल्स ऑफिस में भेजा जाता है और उपलब्धता के अनुसार सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Also Read- संसद में गूँजी बच्चों की डिजिटल लत की गूँज: दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कानून की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow