Sambhal: सम्भल में मतदाता सूची अपडेट: 13.43 लाख वोटर, जेंडर रेश्यो में सुधार—डीएम राजेंद्र पेंसिया ने दी जानकारी।

जनपद सम्भल में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनीतिक दलों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया

Apr 10, 2026 - 15:51
104 Views
Sambhal: सम्भल में मतदाता सूची अपडेट: 13.43 लाख वोटर, जेंडर रेश्यो में सुधार—डीएम राजेंद्र पेंसिया ने दी जानकारी।
सम्भल में मतदाता सूची अपडेट: 13.43 लाख वोटर, जेंडर रेश्यो में सुधार—डीएम राजेंद्र पेंसिया ने दी जानकारी।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनीतिक दलों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने की, जिसमें निर्वाचन नामावलियों (वोटर लिस्ट) से संबंधित हार्ड कॉपी सभी दलों को उपलब्ध कराई गई।

डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 13 लाख 43 हजार 51 हो गई है। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार चंदौसी में 3,23,998, असमोली में 3,51,945, सम्भल में 3,27,100 और गुन्नौर में 3,40,008 मतदाता दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट प्रकाशन के समय जनपद का ईपी (Elector Population) रेशियो 45.65 प्रतिशत था, जो अंतिम प्रकाशन में 3.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48.98 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं जेंडर रेश्यो में भी सुधार दर्ज हुआ है—पहले यह 806 था, जो अब बढ़कर 820 हो गया है। जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने में सभी राजनीतिक दलों, निर्वाचन अधिकारियों (ERO, AERO), डिप्टी डीईओ, मीडिया और आम जनता के सहयोग को सराहा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। यह बैठक आगामी चुनावों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Also Read- मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच पाकिस्तान को तगड़ा झटका, यूएई ने 2 अरब डॉलर का कर्ज तुरंत वापस लौटाने का सुनाया फरमान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow