सम्भल में नकली नोटों का जाल बेनकाब: ATS और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सप्लायर गिरफ्तार।

20 हजार रुपये के फर्जी नोट बरामद, बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका—ATS ने शुरू की गहन जांच

By INA News Desk
Apr 10, 2026 - 15:58
173 Views
सम्भल में नकली नोटों का जाल बेनकाब: ATS और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सप्लायर गिरफ्तार।
सम्भल में नकली नोटों का जाल बेनकाब: ATS और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सप्लायर गिरफ्तार।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में नकली नोटों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस मुरादाबाद और थाना हयातनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 20,000 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं।

एएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार, एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि सम्भल क्षेत्र में फर्जी करेंसी की सप्लाई की जा रही है। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सरायतरीन निवासी शराफत हुसैन को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 35 नोट, 200 रुपये के 6 नोट और 100 रुपये के 13 नोट बरामद किए गए—कुल मिलाकर 20 हजार रुपये की नकली करेंसी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिन्हें अब डेवलप किया जा रहा है।

गिरोह के बड़े नेटवर्क की तलाश:
एएसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और इसकी जड़ें कहां तक फैली हैं।

आतंकी कनेक्शन की भी जांच:
मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस हर एंगल से जांच कर रही है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं इस नेटवर्क का संबंध किसी आतंकी गतिविधि से तो नहीं है।

सम्भल में नकली नोटों की सप्लाई का यह खुलासा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, लेकिन असली चुनौती अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की है। फिलहाल जांच एजेंसियां हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही हैं।

Also Read- शामली में यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन: कैराना से 5 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow