Ballia: एनएच-31 से बभनौली तक बन रहे बाईपास का डीएम ने लिया जायजा, सुरहाताल क्षेत्र में निर्माण कार्य पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच-31 से एनएच-107 बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय

Apr 10, 2026 - 15:47
41 Views
Ballia: एनएच-31 से बभनौली तक बन रहे बाईपास का डीएम ने लिया जायजा, सुरहाताल क्षेत्र में निर्माण कार्य पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश। 
एनएच-31 से बभनौली तक बन रहे बाईपास का डीएम ने लिया जायजा, सुरहाताल क्षेत्र में निर्माण कार्य पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच-31 से एनएच-107 बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैन से पूरे मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का आकलन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने वैन, बलिया- बांसडीह राज्य मार्ग से जुड़े सुरहाताल क्षेत्र के उस हिस्से का भी निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र में निर्माण कार्य को विशेष सावधानी के साथ किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने, समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाईपास कॉरिडोर के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण में एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीएफओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान, इनोवेशन से स्थापित हो रहे हजारों स्टार्टअप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow